ताइक्वांडो फेडरेशन का लक्ष्य टोक्यो गेम्स
जासं, धनबाद : ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के नए महासचिव प्रभात शर्मा ने कहा कि उनका लक्ष्य 2020 में
जासं, धनबाद : ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के नए महासचिव प्रभात शर्मा ने कहा कि उनका लक्ष्य 2020 में होनेवाला टोक्यो गेम्स है। इसे ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। देश में ताइक्वांडो की पुरानी प्रशिक्षण पद्धति में सुधार किया जाएगा। इसके बाद जकार्ता में होनेवाले खेलों में टीम अच्छा प्रदर्शन करे, ऐसा प्रयास होगा।
रेनबो सभागार में हुई प्रेस वार्ता में शर्मा ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर गत 26 जून को फेडरेशन का चुनाव हुआ। चेतन आनंद को अध्यक्ष बनाया गया है। संघ का परिचयपत्र बनाने के लिए पहले दो सौ रुपया देना पड़ता था, अब नि:शुल्क कर दिया गया है। इससे नए खिलाड़ी जुड़ सकेंगे। उन्होंने धीरेन रवानी को राज्य संघ का संरक्षक और अजय प्रसाद को मीडिया प्रभारी बनाए जाने की घोषणा की। मौके पर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव समीर शर्मा, लक्ष्मीकांत सिंहा, अमर बाउरी, विजय विश्वकर्मा आदि थे।