सर्वणो को भी देना होगा आरक्षण : शांडिल्य
जासं, धनबाद : भूमिहार ब्राह्माण महासभा के संस्थापक शिरीष शांडिल्य ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकारों
जासं, धनबाद : भूमिहार ब्राह्माण महासभा के संस्थापक शिरीष शांडिल्य ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकारों को अगड़ी जातियों को न केवल आरक्षण देना होगा, बल्कि इसके लिए आर्थिक पिछड़ा वर्ग आयोग का भी गठन करना होगा।
वह राष्ट्रव्यापी आरक्षण संदेश यात्रा के क्रम में शनिवार को धनबाद पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अगर सवर्णो को आरक्षण नहीं मिलता है तो फिर सरकार सभी धर्म के सवर्णो व ओबीसी को आरक्षण व्यवस्था में शामिल करे। सवर्णो को प्रमोशन में भी आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। सर्वण जाति को प्रमोशन में आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है।
शांडिल्य ने आगे कहा कि देश में समान पुलिस प्रणाली लागू की जाए। इसके लिए सवर्ण व ओबीसी थाने का गठन होना चाहिए। किसानों को संकट से उबारने के लिए अलग से कृषि बजट बनाया जाए। किसानों को आनाज की कीमत तय करने का अधिकार दिया जाए। तंगहाल किसान परिवार के मुखिया को हर महीने दस हजार रुपया मानदेय दिया जाए। मौके पर ब्रह्मार्षि समाज के अध्यक्ष सुरेश चौधरी भी मौजूद थे।