ईस्ट बसुरिया में नियोजन के लिए प्रदर्शन
निचितपुर: आउटसोर्सिग कंपनी में नियोजन की मांग पर निचितपुर मांझी बस्ती के लोगों ने गुरुवार को निचितप
निचितपुर: आउटसोर्सिग कंपनी में नियोजन की मांग पर निचितपुर मांझी बस्ती के लोगों ने गुरुवार को निचितपुर कोलियरी कार्यालय के मुख्यद्वार के सामने प्रदर्शन किया। धरना दिया। इस कारण मुख्यद्वार कुछ देर के लिए जाम रहा। ग्रामीणों ने कहा कि करीब एक वर्ष से आउटसोर्सिंग उत्खनन कार्य कर रही है। लेकिन मांझी बस्ती के लोगों को नियोजन नहीं मिला। यह गांव के लोगों के साथ अन्याय है। अगर मांगों पर विचार नहीं किया गया तो चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। परियोजना पदाधिकारी एके सिन्हा के समझाने पर गेट को खोला गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों के साथ वार्ता हुई। सोमवार को फिर वार्ता करने का निर्णय हुआ। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।
वार्ता में प्रबंधक टी पासवान, बाबूलाल उरांव, राजेश तुरी, राजेश मुर्मू, गो¨वद उरांव, रतिलाल मांझी, जगदीश तुरी, अबला देवी, शांति देवी, गुजरी देवी, बेदना देवी, विनोद मांझी, रमेश उरांव, भोला तुरी, रत्ना मंझियाइन आदि मौजूद थे।