श्रमिक समस्याओं पर लोदना जीएम से जमसं की वार्ता
अलकडीहा, झरिया : श्रमिक समस्याओं पर लोदना जीएम प्रकाश चंद्रा से जमसं नेताओं ने शुक्रवार को वार्ता
By Edited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 06:49 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 06:49 PM (IST)
अलकडीहा, झरिया : श्रमिक समस्याओं पर लोदना जीएम प्रकाश चंद्रा से जमसं नेताओं ने शुक्रवार को वार्ता की। जीएम ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
श्रमिक नेता जेएन ¨सह धर्मपुरी ने कहा कि लोदना में सड़कों की हालत बेहद खराब है। लोगों को पानी के संकट से भी जूझना पड़ रहा है। प्रोन्नति के मसले अटके हुए हैं। इन पर प्रबंधन संज्ञान ले जल्द उचित कदम उठाये। जीएम प्रकाश चंद्रा ने प्रतिनिधि मंडल को जल्द उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जल संकट के निदान को कार्रवाई कर रहे हैं। अन्य मांगों पर भी जल्द कदम उठायेंगे। वार्ता में अशोक पांडेय, संजीत ¨सह, राम जीवन, हरेंद्र ¨सह, सुदर्शन समेत अनेक लोग थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें