Move to Jagran APP

कोयलांचल में अदा हुई ईद-ए-कुर्बा की नमाज

जासं, झरिया : धनबाद कोयलांचल में शुक्रवार को मुसलमानों ने पूरे हषरेंउल्लास के साथ अजीम त्योहार बकरी

By Edited By: Published: Fri, 25 Sep 2015 11:44 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2015 12:45 AM (IST)

जासं, झरिया : धनबाद कोयलांचल में शुक्रवार को मुसलमानों ने पूरे हषरेंउल्लास के साथ अजीम त्योहार बकरीद मनाया। विभिन्न मस्जिदों और ईदगाह मैदानों में ईद-उल-जुहा की नमाज अदा की गई। सुन्नत-ए-इब्राहिमी अदा करते हुए लोगों ने खुदा की राह में कुर्बानी दी। नमाज के बाद एक दूसरे के गले लग ईद की मुबारकबाद दी। धनबाद के वासेपुर, भूली, पुराना बाजार, भिश्तीपाड़ा, डुमरिया टांड़, नया बाजार, आजाद नगर, बरवड्डा, तोमचांची, मैथन, निरसा, झरिया, कतरास, बलियापुर, ¨सदरी समेत अन्य इलाकों में बकरीद मनाई गई। इस दौरान हुई तकरीरों में विद्वानों ने कहा कि इस्लाम पूरी दुनिया में मुहब्बत और अमन का पैगाम लेकर आया है। मुसलमानों का अखलाक ही उनकी पहचान है। किसी भी मजहब के लोगों को धार्मिक ठेस नहीं पहुंचाने की अपील की गई। हजरत इब्राहिम (अलैह) के वाक्या को लोगों के बीच रखा गया। त्योहार को ले आज सुबह से ही मुस्लिम क्षेत्रों में रौनक देखी गई। लोग नये लिबास पहन कर नमाज के लिए ईदगाह और मस्जिदों की तरफ निकल पड़े। बच्चों का उत्साह तो देखने लायक था। झरिया की जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद, ईदगाह मैदान, शमशेर नगर बालू बंकर मैदान, लोहियाबाग मैदान, बनियाहीर, मदरसा मोहम्मदिया और मदीना मस्जिद में ईद ए कुर्बां की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारक बाद पेश की। भागा मस्जिद पट्टी में धूमधाम से लोगों ने त्योहार मनाया। बरारी, डिगवाडीह में लोगों ने एक दूसरे को मुबारक बाद दी। भौंरा, लोदना, नार्थ तिसरा, साउथ तिसरा, जीनागोरा, बागडिगी, गोलकडीह, ऐना, इस्लामपुर, रमजानपुर में बकरीद का त्योहार हर्ष के साथ मनाया गया। त्योहार के मद्देनजर पुलिस भी सक्रिय देखी गई।

loksabha election banner

बलियापुर : बकरीद शुक्रवार को बलियापुर क्षेत्र में धूमधाम से मनी। निर्धारित समय पर लालाडीह ईदगाह, भिखराजपुर, आमझर, परघा, रखितपुर, ¨सगियाटांड़, बाघमारा, बेड़ा नियामतपुर, दुधिया, ब्रहामणडीहा आदि गांवों के ईदगाहों व मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गयी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.