Move to Jagran APP

दीनदयाल ने दी भारतीय राजनीति को नई दिशा

जासं,धनबाद : भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 99वीं जयंती मनायी गई। इस अवसर पर दीनद

By Edited By: Published: Fri, 25 Sep 2015 10:39 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2015 12:46 AM (IST)
दीनदयाल ने दी भारतीय राजनीति को नई दिशा

जासं,धनबाद : भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 99वीं जयंती मनायी गई। इस अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके बताए गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को नई दिशा व दशा दी। प्रत्येक कार्यकर्ता को उनके जीवन से प्रकाश लेनी चाहिए और उनके सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। सांसद पीएन सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार पंडित दीनदयाल के अंत्योदय की भावना के अनुरूप ही कार्य कर रही है। आवश्यकता है कि कार्यकर्ता जन-कल्याणकारी योजनाओं को आम जनों तक ले जाएं तभी यह साकार हो पाएगा। विधायक राज सिन्हा, विधायक संजीव सिंह, जिला अध्यक्ष हरिप्रकाश लाटा, चंद्रशेखर सिंह, संजय झा, अल्पना मुखर्जी, त्रिवेदी, अशोक सिंह, रीता यादव, नरेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, चुन्ना सिंह, बिंदु गुप्ता, शिवली बनर्जी, रुमकी गुप्ता, चंद्रशेखर मुन्ना, श्यामल राय, विकास सिन्हा, नरेंद्र सिंह, मुन्ना खान, रूपेश सिन्हा, छोटू झा, रामाशीष राय, कपूर रवानी, अमृत मंडल, मनू साहू, दिलीप सिन्हा, नितिन सिन्हा, अनिल सहाय, अमरजीत, बबलू सहाय आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

इधर धनबाद प्रखंड कमेटी की ओर से भी केंदुआडीह में दीनदयाल जयंती मनाई गई। विधायक राज सिन्हा कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को पंडित जी के सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर आमजनों की हित में काम करने का संकल्प लेना चाहिए। मौके पर नितिन भंट्ट, मनोज सिंह, सुप्रभात कुमार , अशोक सिन्हा, रामदेव महतो, रजनीश तिवारी, अभिमन्यु कुमार, तमाल राय, मनोज मालाकार, श्याम गुप्ता, विजय अग्रवाल, श्याम सुंदर पांडेय, मेधनाथ वर्मा, विजय मोहन आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.