आवास-प्रतिष्ठान से टैक्स वसूली को निविदा जल्द
चिरक़ुंडा : सात महीने बाद चिरकुंडा नगर पंचायत में बोर्ड की बैठक हुई। कार्यपालक पदाधिकारी अर¨वद कुमार
चिरक़ुंडा : सात महीने बाद चिरकुंडा नगर पंचायत में बोर्ड की बैठक हुई। कार्यपालक पदाधिकारी अर¨वद कुमार, सीओ प्रशांत कुमार, अध्यक्ष डब्ल्यू बाउरी, उपाध्यक्ष वरुण दे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में कई अहम निर्णय हुए। शहरी जलापूर्ति योजना का मुद्दा छाया रहा। पार्षदों ने कहा कि यह योजना वर्ष 2014 में पूरी होनी थी, जो अब तक अधूरी है। इस योजना को किसके आदेश पर नगर पंचायत से मैथन स्थानांतरित किया गया। इसकी जांच कराई जाए। बैठक में पीएचईडी के कार्यपालक और सहायक अभियंता नहीं आए। औपचारिकता पूरी करने के लिए कनीय अभियंता सुनील कुमार को भेज दिया। उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। इस पर पार्षदों ने नाराजगी जताई। कार्यपालक पदाधिकारी अर¨वद कुमार ने कहा कि शहरी जलापूर्ति योजना का कितना कार्य धरातल पर हुआ है उसका लिखित जबाव पंद्रह दिनों के अंदर अगली बैठक में प्रस्तुत करें। बैठक में विभाग के सहायक अंभियंता सिद्धनाथ तिवारी, जेई उमेश महतो, सोमा दास सहित सभी पार्षद उपस्थित थे।
ये प्रस्ताव पारित
- सफाई कार्य के लिए ट्रैक्टर और सफाईकर्मियों के लिए पोशाक खरीदी जाएगी।
- एनयूएलएम प्रशिक्षण के लिए लाभुकों का चयन किया जाएगा।
- आंतरिक स्त्रोत से पार्षदों का मानदेय दिया जाएगा। आंतरिक स्त्रोत बढ़ाने के लिए आवासों और प्रतिष्ठानों से टैक्स वसूली के लिए निविदा निकाली जाएगी।
- नगर पंचायत क्षेत्र में बस, ट्रक और ऑटो से टैक्स वसूला जाएगा।
- विवाह मंडप, नगर पंचायत कार्यालय की चारदीवारी, सड़क किनारे दुकान का निर्माण, श्मशान घाट का सुंदरीकरण, वार्ड संख्या 11 में बड़ा नाला की सफाई के लिए निविदा निकाली जाएगी।
- नगर पंचायत में 75 रिक्शा, और 10 ई रिक्शा खरीदे जाएंगे।
- वार्डो में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था के लिए 21 लाख रुपये की लाइटें खरीदी जाएंगी।
- बराकर पुल में दस एलईडी और तथा चार हेलोजेन लाइट लगेगी।