अयोध्या में सबके सहयोग से बने राम मंदिर : विश्ववल्लभ
जासं, धनबाद : अयोध्या भगवान राम की जन्म भूमि है। यहां राम मंदिर बनना चाहिए। सबके सहयोग से राम मंदिर
जासं, धनबाद : अयोध्या भगवान राम की जन्म भूमि है। यहां राम मंदिर बनना चाहिए। सबके सहयोग से राम मंदिर बनना चाहिए। इसमें सभी धर्म के लोगों को साथ देना चाहिए। यह कहना है विश्व वल्लभ दास जी महाराज का। वे यहां स्वामी नारायण मंदिर के 33वें वार्षिकोत्सव पर आयोजित बाल्मिकी रामायण कथा में प्रवचन सुनाने पहुंचे थे। स्वामी नारायण मंदिर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इन्होंने कहा कि बाल्मीकि रामायण सभी राम कथा का आधार है। यह बात अलग है रामचरित कथा अधिक होती है और बाल्मीकि रामायण कथा कम। पारिवारिक जीवन कैसे जीना चाहिए यह हमें रामायण कथा सिखाती है। भाई-भाई, पति-पत्नी, सास-बहू में कैसे संबंध होने चाहिए इससे सीख मिलती है। स्वामी नारायण मंदिर के 35वे वार्षिकोत्सव पर कथा का बड़ा आयोजन किया जाएगा। वार्षिकोत्सव के अवसर पर स्वामी नारायण मंदिर में भगवान को छप्पन भोग चढ़ाया गया। अन्नकूट से आरती की गई। इसके बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर स्नेह निधि, धीरू भाई दवे, प्रवीण चौहान, मंसूक भाई पटेल, नितिन भट्ट, रमनीक लाल ठक्कर, मयूर राठौर आदि मौजूद थे।