दूसरे दिन गोताखोरों ने निकाला बालक का शव
संवाद सहयोगी, धनसार, धनबाद : विक्ट्री पोखरिया में शनिवार को डूब गये नौ बरस के बालक मो. मोहब्बत का
संवाद सहयोगी, धनसार, धनबाद : विक्ट्री पोखरिया में शनिवार को डूब गये नौ बरस के बालक मो. मोहब्बत का शव रविवार को दूसरे दिन गोताखोरों ने मशक्कत के बाद निकाला। इसके पूर्व गोताखोरों को बुला शव निकालने की मांग कर रहे लोगों ने झरिया धनबाद मार्ग को राइज एरिया में डेढ़ घंटा तक जाम कर जिला प्रशासन के विरोध में पुरजोर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे ¨सदरी डीएसपी अशोक कुमार तिर्की, सुशील कुमार व अन्य अधिकारियों ने मुनीडीह से गोताखोरों को बुलाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। तब जाम हटा।
सूचना पाकर डिप्टी मेयर नीरज ¨सह भी मौके पर आये। बालक के पिता चांदमारी निवासी मो. कलीम व अन्य दुखी परिजनों को सांत्वना दी। जिला प्रशासन के अलावा क्षेत्र के ¨रकू शर्मा, रामबालक ¨सह, अक्षयलाल यादव, अनिल नोनिया, गायत्री पासवान, पवन झा, विजय पासवान, बिरजू आदि ने गोताखोरों को बुलाने के लिये हर मशक्कत की। इनकी पहल पर करीब 1.50 बजे चार गोताखोरों की टीम पहुंची। टीम को मुनीडीह से विक्ट्री भेजने के लिये मुनीडीह ओपी प्रभारी नरेंद्र व प्रमुख मनोज कुमार महतो ने भी अहम भूमिका निभाई। गोताखोरों ने तीन प्रयास में ही शव को तलाश कर बाहर निकाल लिया। करीब ढाई बजे जब शव तालाब से बाहर निकाला गया तो मां बेबी और अन्य परिजनों की आंखों से आंसुओं का सैलाब फट पड़ा। मालूम हो कि शनिवार को मो. मोहब्बत अपने साथियों के साथ नहाने गया था। तभी वह डूब गया। उसे शनिवार को नहीं निकाला जा सका था।
केवट नहीं निकाल पाये शव : रविवार को कई घंटे केवटों ने जाल डालकर कोशिश की। पर सफलता नहीं मिली। हालांकि बाद में गोताखोरों ने शव निकाल लिया। इस दौरान चैंबर आफ कामर्स के अजय लाल के अलावा नवल पासवान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।