भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ फूंका पुतला
जासं, धनबाद : भूमि अधिग्रहण बिल एवं अध्यादेश थोपने के खिलाफ शुक्रवार को मासस ने रणधीर वर्मा चौक पर ध
By Edited By: Published: Fri, 24 Apr 2015 09:30 PM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2015 09:30 PM (IST)
जासं, धनबाद : भूमि अधिग्रहण बिल एवं अध्यादेश थोपने के खिलाफ शुक्रवार को मासस ने रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया और फिर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया। झारखंड में स्थानीयता नीति स्पष्ट करने, जिले में बिजली व पानी की समस्या दूर करने और प्राइवेट स्कूलों में रि एडमिशन शुल्क बंद कराने पर जोर दिया गया। मौके पर केंद्रीय महासचिव हलधर महतो, जिलाध्यक्ष हरी प्रसाद पप्पू, मार्क्सवादी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन महतो, पार्षद रुस्तम अंसारी, सुभाष प्रसाद सिंह, धर्म बाउरी, भूषण महतो आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें