लिंक फेल होने से रेल आरक्षण प्रभावित
संसू, झरिया : रेलवे के झरिया स्थित कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र में बुधवार को लिंक की आंख मिचौली से
संसू, झरिया : रेलवे के झरिया स्थित कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र में बुधवार को लिंक की आंख मिचौली से लोग परेशान रहे। आरक्षण केन्द्र के कर्मी ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण लिंक की समस्या हुई। सुबह आठ बजे लिंक आया और चला गया। बाद में कुछ देर के लिये आया और ग्यारह बजे चला गया। दोपहर 1.40 में जो लिंक गया उसके बाद आया नहीं। आरक्षण केन्द्र के कर्मी ने बताया कि गुरुवार को तकनीकी समस्या दूर कर ली जाएगी। घनुडीह के राकेश कुमार यादव, नार्थ तिसरा के सुरेश, बस्ताकोला के प्रभात कुमार पाण्डे, झरिया के शैलेन्द्र केसरी, लक्की, व भगतडीह के जी सहानी समेत कई लोग बिना टिकट लिये वापस लौट गये। कई लोगों को टिकट रद कराना था जिस कारण उन्हें दोपहर में धनबाद जाना पड़ा।