Move to Jagran APP

वार्डवार मतदाता सूची तैयार करने की कवायद तेज

जागरण संवाददाता, धनबाद : मई-जून में प्रस्तावित धनबाद नगर निगम चुनाव की चल रही तैयारियों की शुक्रवार

By Edited By: Published: Fri, 27 Feb 2015 07:53 PM (IST)Updated: Fri, 27 Feb 2015 07:53 PM (IST)
वार्डवार मतदाता सूची तैयार करने की कवायद तेज

जागरण संवाददाता, धनबाद : मई-जून में प्रस्तावित धनबाद नगर निगम चुनाव की चल रही तैयारियों की शुक्रवार को उपायुक्त कृपानंद झा ने समीक्षा की। उपायुक्त ने वार्डवार मतदाता सूची का विखंडन कर शुद्ध मतदाता सूची तैयार करने पर जोर दिया।

loksabha election banner

नगर निगम चुनाव के लिए नए सिरे से वार्ड का परिसीमन किया गया है। वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया जारी है। इस क्रम में वार्डवार पिछड़ों की आबादी के प्रारूप का प्रकाशन किया जा चुका है। मतदान केंद्र निर्धारित किये गये हैं। वार्ड आरक्षण पर्यवेक्षण के लिए प्राधिकृत पदाधिकारी एडीएम सप्लाई अनिल कुमार सिंह ने जारी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसी, डीसीएलआर, धनबाद, बाघमारा और झरिया के अंचलाधिकारी-प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा कार्यपालक दंडाधिकारी को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। वार्डो का गठन चौहदी के साथ किया जा चुका है। उप निर्वाचन पदाधिकारी विपिन बिहारी ने बताया कि मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 11 मार्च को किया जाएगा। दावा एवं आपत्ति 21 मार्च तक प्राप्त किये जाएंगे। अंतिम प्रकाशन 24 मार्च को किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.