मुकदमा दर्ज करने में पुलिस से चूक
संवाद सहयोगी, जामाडोबा, झरिया : जीतपुर निवासी राधेश्याम तांती की पुत्री लक्ष्मी देवी ने गिरिडीह के र
संवाद सहयोगी, जामाडोबा, झरिया : जीतपुर निवासी राधेश्याम तांती की पुत्री लक्ष्मी देवी ने गिरिडीह के रहने वाले अपने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। मामले में पुलिसिया चूक के चलते मुकदमा में आरोपियों के सरनेम में तांती की जगह तूरी शब्द लिखा गया। इससे पुलिस के सामने कई अड़चनें पैदा हो गई। जबकि लक्ष्मी ने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप भी मढ़ा है।
लक्ष्मी ने कहा है कि जोड़ापोखर पुलिस पुलिस अभियुक्तों का संरक्षण दे रही है। बताया कि गिरिडीह के रहने वाले टिंकू तांती से विवाह हुआ था। उसके एक लड़का और एक लड़की भी है। वर्ष 2011 में शादी हुई थी। उसके बाद से ही दहेज के रूप में पचास हजार नगद व मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी। उत्पीड़न से परेशान होकर न्यायालय में शिकायत की। न्यायालय के निर्देश पर जोड़ापोखर पुलिस ने दिसंबर में मामला दर्ज किया। पर आरोपी टिंकू, ससुर दिलीप, सास व अन्य ससुराल वालों पर कार्रवाई नहीं की। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री व डीजीपी से भी की है। यदि इन लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आत्महत्या कर लेंगे। दूसरी ओर ससुराल वालों ने भी गिरिडीह के परिवार न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि लक्ष्मी घर छोड़कर मायके चली गई है।
मुकदमा दर्ज करने में पुलिस से हुई चूक:
बताते हैं कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में चूक की है। आरोपियों के सरनेम में तांती के स्थान पर तूरी लिख दिया गया है। इससे कई अड़चनें सामने आ रहीं हैं। इधर जोड़ापोखर इंस्पेक्टर इंदु शेखर ने पूछे जाने पर बताया कि कुछ चूक हुई है। इस बारे में न्यायालय भूल सुधार के लिये आवेदन दे रहे हैं। वारंट लेकर आरोपियों पर कार्रवाई करेंगे। पुलिस किसी को संरक्षण नहीं दे रही। मुकदमा दर्ज हुआ है कार्रवाई होगी।