कतरास में खुला शहरी स्वास्थ्य केंद्र
संस, कतरास : कतरास में शहरी स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन सिविल सर्जन अरुण कुमार सिन्हा ने किया। फिलहा
संस, कतरास : कतरास में शहरी स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन सिविल सर्जन अरुण कुमार सिन्हा ने किया। फिलहाल जोगता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इसे संचालित किया जाएगा। बाद में जिला परिषद के भवन में स्थानांतरित करने की योजना है। दोनों भवन अगल-बगल में है। सिविल सर्जन ने कहा कि यहां 24 घंटे चिकित्सीय सेवा उपलब्ध करायी जाएगी। चिकित्सा की बेहतर सुविधा भी मुहैया करायी जाएगी। इसके लिए चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की प्रक्रिया सरकार के स्तर पर चल रही है। फिलहाल छह बेड की व्यवस्था की गयी है। अन्य संसाधन भी शीघ्र मुहैया करा दी जाएगी। मालूम हो मुख्य मंत्री रघुवर दास द्वारा इस केंद्र का ऑनलाइन उद्घाटन किया जाना था। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस जफरुल्ला, डॉ. एसएस लाल, डॉ. एमपी साहा सहित कई कर्मी मौजूद थे।