बाल समागम में निरसा बना ओवरऑल चैंपियन
जागरण संवाददाता, धनबाद : दो दिन सुखद अनुभव रहा होगा। नया माहौल, नए लोगों से मिलने का मौका मिला। आप स
जागरण संवाददाता, धनबाद : दो दिन सुखद अनुभव रहा होगा। नया माहौल, नए लोगों से मिलने का मौका मिला। आप सभी ने पूरी मेहनत, लगन और खेल भावना भाग लिया। विजेताओं को साधुवाद और शेष को यह संदेश कि मन से हार न मानें, कभी न कभी जीत जरूर होगी। वक्त सभी को मौका देता है। उपायुक्त प्रशांत कुमार कुछ इसी अंदाज में गोल्फ ग्राउंड में संपन्न हुए दो दिवसीय जिला स्तरीय बाल समागम में बच्चों का हौसला अफजाई कर रहे थे।
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् की ओर से आयोजित दूसरे दिन के समागम में जलेबी व बोरा दौड़, सौ, दो सौ मीटर रेस, ऊंची व लंबी कूद, भाषण व निबंध लेखन आदि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ प्रखंड का विजेता निरसा एवं उपविजेता धनबाद प्रखंड बना। निरसा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय विजयपुर का सांतवीं कक्षा का छात्र महान हेम्ब्रम कुल चार पदकों के साथ सर्वश्रेष्ठ एथलिट बना।
-----------------
प्रतियोगिता का परिणाम
बालक वर्ग का ओवरआल चैंपियन(छठी से आठवीं) : महान हेम्ब्रम निरसा
बालिका वर्ग का ओवरआल चैंपियन (छठी से आठवीं) : पूजा बाघमारा
बालक वर्ग का ओवरआल चैंपियन (पहली से पांचवीं) : आसिफ अंसारी गोविंदपुर
पेंटिंग (छठी से आठवीं) बालक : 1.अनीता निरसा, 2.लक्ष्मी निरसा, 3.संगीता गोविंदपुर
पेंटिंग (छठी से आठवीं) बालिका : 1.मनोज राय निरसा, 2.किसुन प्रसाद साव गोविंदपुर, 3.दयामय बाउरी निरसा
बोरा दौड़ (पहली से पांचवीं) बालक : 1.मनीष रजवार टुंडी, 2.विष्णु भुइया निरसा, 3.आसिफ अंसारी गोविंदपुर
बोरा दौड़ (पहली से पांचवीं) बालिका : 1.सुजाता बलियापुर, 2.प्रमिला तोपचाची, 3.सिम्पी सोरेन निरसा
200मी(छठी से आठवीं) बालिका : 1.पूजा बाघमारा, सिमोती मुर्मू, 3.भादो तोपचाची
100मी (पहली से पांचवीं) बालिका : 1.प्रियंका बाउरी निरसा, 2.लक्ष्मी गोविंदपुर, 3.सुमित्रा धनबाद
100मी (पहली से पांचवीं) बालक : 1.आसिफ अंसारी गोविंदपुर, 2.अजय राय बलियापुर, 3.बिजय बाउरी निरसा
100मी (छठी से आठवीं) बालिका : 1.कलावती हेम्ब्रम पूर्वी टुंडी, 2.पूनम रजक गोविंदपुर, 3.पूजा बाघमारा
100मी (छठी से आठवीं) बालक : 1.महान हेम्ब्रम निरसा, 2.सुनील धरी झरिया, 3.मो हुसैन राजा तोपचाची
जलेबी दौड़ (पहली से पांचवीं) बालिका : 1.मीना बलियापुर, 2.अझोला धनबाद, 3.ममता बाघमारा
जलेबी दौड़ (पहली से पांचवीं) बालक : 1.समित लाल हेम्ब्रम बलियापुर, 2.पिंटू मल्लिक बलियापुर, 3.गणेश रजवार टुंडी
तात्कालिक भाषण (छठी से आठवीं) बालक : 1.सुमित पासवान निरसा, 2.राजीव बाउरी गोविंदपुर, 3.रोबिन चन्द्र धनबाद
तात्कालिक भाषण (छठी से आठवीं) बालिका : 1.शहजादी प्रवीण बाघमारा, 2.प्रीती झा निरसा, 3.इशरत प्रवीण धनबाद
वाद विवाद प्रतियोगिता (छठी से आठवीं) बालक : 1.मो शोएब अख्तर झरिया, 2.मोहित धनबाद, 3.अंकित तिवारी निरसा
वाद विवाद प्रतियोगिता (छठी से आठवीं) बालिका : 1.सोनाली मोदी -निरसा, 2.अंजू धनबाद, 3.अनिशा परवीन बाघमारा