विनिवेश के खिलाफ संयुक्त मोर्चा का कड़ा रूख
जासं, धनबाद : कोल इंडिया के दस फीसद विनिवेश की घोषणा के खिलाफ केन्द्रीय श्रमिक संगठनों ने मोर्चा खोल
जासं, धनबाद : कोल इंडिया के दस फीसद विनिवेश की घोषणा के खिलाफ केन्द्रीय श्रमिक संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। संयुक्त मोर्चा ने कड़ा रुख अपनाते हुए आंदोलन करने का फैसला किया है। इंटक, बीएमएस, एचएमएस, एटक व सीटू प्रतिनिधियों ने गुरुवार को बीएमएस कार्यालय में एक प्रेस वार्ता कर शुक्रवार से आंदोलन करने की घोषणा की।
आरसीएमएस महासचिव ने एके झा ने कहा कि केन्द्र सरकार विदेशी कंपनियों के हाथों बिक चुकी है। कोयला उद्योग को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी है। संयुक्त मोर्चा इसका कड़ा विरोध करेगी। धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार उद्योगपतियों के इशारे पर काम कर रही है। सीटू के उपाध्यक्ष एसके बख्शी ने कहा कि इस बार दस दिन की हड़ताल होगी। अब आरपार की लड़ाई लड़नी होगी। मौके पर पूर्व विधायक ओपी लाल, नीरज सिंह, केके कर्ण, केपी गुप्ता, सुग्रीव सिंह, विनोद सिंह , विमलेश चौबे समेत अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।