आग से भड़के लोगों ने घुनडीह में पीओ का पुतला फूंका
कहा कि घनुडीह परियोजना में भड़की आग की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। मामले में
कहा कि घनुडीह परियोजना में भड़की आग की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। मामले में समिति का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र उपायुक्त से मिलकर सच्चाई से अवगत करायेगा। बीसीसीएल प्रबंधन आग के नाम पर घनुडीह के लोगों को जबरन हटाने का कार्य कर रहा है। इस मामले में न्यायालय तक जायेंगे। यहां रैयत के साथ-साथ गैर बीसीसीएल कर्मी भी रहते हैं। इनके हक व अधिकार के लिए समिति के लोग अंतिम दम तक लड़ाई लड़ेंगे। प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी हुई। राम प्रकाश निषाद, अशोक राम, अर्जुन निषाद, अजय राम, प्रतिमा देवी, मीना देवी, गौतम, रंजीत, संजय, सूरज, विजय, विकास, यमुना निषाद थे।
...
प्रबंधन ने क्षेत्र में चिपकाया नोटिस
तिसरा : परियोजना की घनुडीह बस्ती, लालटेनगंज, गांधी चबूतरा, फुलारीबाग, भुईयां बस्ती आदि क्षेत्र अग्नि व भू धंसान प्रभावित क्षेत्र बताकर प्रबंधन की ओर से बुधवार को नोटिस चिपकाया गया। नोटिस में कहा गया है कि क्षेत्र असुरक्षित है। जानमाल का नुकसान हो सकता है। इसका जिम्मेवार प्रबंधन नहीं होगा।
....
घनुडीह परियोजना में भड़की आग को काबू में करने के लिए काम हो रहा है। मिट्टी हटाने के बाद जलते कोयले को निकाला जाएगा। ताकि क्षेत्र फिलहाल सुरक्षित हो सके।
-सत्येंद्र कुमार पीओ, घुनडीह