जापानी फैन नृत्य ने पाया प्रथम स्थान
धनबाद : गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल बैंक मोड़ में बुधवार को अंतर सदन नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किय
By Edited By: Published: Wed, 26 Nov 2014 07:40 PM (IST)Updated: Wed, 26 Nov 2014 07:40 PM (IST)
धनबाद : गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल बैंक मोड़ में बुधवार को अंतर सदन नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि स्कूल के प्राचार्य बर्नाड पांडे एवं एमपी सिंह उपस्थित हुए। नृत्य शिक्षिका सुनीता मंडल के निर्देशन में चारों सदन पवन, जल, धर्त और आकाश के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शास्त्रीय, पश्चिमी, फ्यूजन, जिप्सी और जापानी फैन नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जापानी फैन नृत्य और द्वितीय स्थान फ्यूजन नृत्य को मिला। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें