Move to Jagran APP

इजतमा में अमन का संदेश

जासं, झरिया : दावते इस्लामी व उलमये अहले सुन्नत के तत्वावधान में मंगलवार की देर रात तक शमशेर नगर बाल

By Edited By: Published: Tue, 18 Nov 2014 07:35 PM (IST)Updated: Tue, 18 Nov 2014 07:35 PM (IST)
इजतमा में अमन का संदेश

जासं, झरिया : दावते इस्लामी व उलमये अहले सुन्नत के तत्वावधान में मंगलवार की देर रात तक शमशेर नगर बालू बंकर मैदान में इजतमा का कार्यक्रम हुआ। मौके पर मक्का हरमशरीफ से आये निगरा मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कौम के लोगों को अल्लाह के बताए मार्ग पर चलकर समाज में अमन व भाईचारे का संदेश दिया। कहा कि अल्लाह के बताये नेक राह पर चलकर ही हम आगे बढ़ सकते हैं। लोगों को शराब, बुराई से हमेशा दूर रहने को कहा। कहा कि आलम-ए-इस्लाम में अमन व भाईचारा का संदेश महत्वपूर्ण है। आपस में एकता बनाकर ही हमें रहना है। देर रात तक चले कार्यक्रम में हजारों की संख्या में जुटे थे। अंत में खुशुशी हुआ। लोगों ने अल्लाह से दुआएं मांगी। झरिया के अलावा धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, बेरमो, फुसरो, बोकारो, गोमो आदि क्षेत्रों से लोगों का काफिला शाम में मैदान पहुंचा। पार्षद रूस्तम अंसारी, योगेंद्र यादव भी इजतमा में आशीर्वाद लेने पहुंचे। कार्यक्रम को सफल बनाने में नूरी मस्जिद के सचिव जावेद कुरैशी, हसन इमाम, मौलाना इसरार, हाजी महताब, महबूब आलम, अकबर खान थे।

loksabha election banner

...

गीत व संगीत का प्रयोग गलत

झरिया : इजतमा में मक्का से आये निगरा ने संक्षिप्त बातचीत में कहा कि अल्लाह की इबादत में संगीत का प्रयोग गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए। कव्वाली व नात के दौरान संगीत के होनेवाले प्रयोग पर कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। इस्लाम में अल्लाह की इबादत के लिए गाना व बजाना भी ठीक नहीं है। इससे हमें बचना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.