पानी के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
संवाद सहयोगी, धनसार, झरिया : पिट् वाटर आपूर्ति की मांग कर शुक्रवार को लिबर्टी बस्ताकोला के ग्रामीणों
संवाद सहयोगी, धनसार, झरिया : पिट् वाटर आपूर्ति की मांग कर शुक्रवार को लिबर्टी बस्ताकोला के ग्रामीणों ने एटक के बैनर तले विक्ट्री कोलियरी पिट पर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने प्रबंधन कार्यालय पर नारेबाजी की। परियोजना पदाधिकारी नसीम आलम ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों से वार्ता की। कुइयां कोलियरी से पंप मंगवाकर जलापूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया। तब ग्रामीण शांत हुए। एटक बीसीसीएल जोन के उपाध्यक्ष एमएन उपाध्याय ने कहा कि पंप में तकनीकी गड़बड़ी से एक पखवारा से पिट वाटर की आपूर्ति बाधित है। इससे पांच सौ घरों में पानी की किल्लत है। लोगों का कहना है कि जलापूर्ति पंप काफी जर्जर हो गया है। पहले भी कई बार पंप खराब हो चुका है। प्रबंधन जुगाड़ तकनीक से पंप की मरम्मत की खानापूर्ति कराता है। इससे कुछ दिनों बाद फिर वही स्थिति हो जाती है। दीपावली में भी लोगों को पिट वाटर नहीं मिला। दो दिनों में पानी नहीं मिला तो पुन: आंदोलन करेंगे। प्रभु महतो, रामचंद्र पासवान, अशोक पासवान, रामनारायण यादव, आरएस उपाध्याय, संजीव सिंह, गणेश निषाद थे।