पंचायती राज के पहचान पत्र में त्रुटियों की भरमार
सिजुआ : इसे पंचायती राज विभाग द्वारा जारी पहचान पत्रों में त्रुटियों की भरमार है। पंचायत चुनाव के च
सिजुआ : इसे पंचायती राज विभाग द्वारा जारी पहचान पत्रों में त्रुटियों की भरमार है। पंचायत चुनाव के चार साल बाद मुखिया व वार्ड सदस्यों को जो पहचान पत्र निर्गत किया गया, वह त्रुटियों से भरा है। पंचायत प्रतिनिधियों को मिले पहचान पत्र में नाम किसी का तो फोटो किसी और का लगा है।
बाघमारा प्रखंड के मालकेरा दक्षिण पंचायत के वार्ड सदस्यों को प्रखंड कार्यालय द्वारा जब पहचान पत्र दिया गया तो वार्ड सदस्य पहचान पत्र देखकर भौंचक रहे गये। एक वार्ड सदस्य को छोड़ किसी सदस्य का पहचान पत्र सही नहीं थी। पहचान पत्र में उप मुखिया ज्ञानती देवी का फोटो लगा है, लेकिन नाम मंजू देवी लिखा है। 11 वार्डो में से मात्र एक सदस्य सीताराम दास का नाम व फोटो सही है।
पहचान पत्र में बेबी देवी, धर्मेद्र रजक, गीता देवी, रामेश्वर भुइयां, सुमा देवी, सिद्धांत विक्रम, रौनक, रीता देवी, बुगनी देवी, मलोनी देवी को मालकेरा दक्षिण पंचायत का वार्ड सदस्य बताया गया है, जबकि इस नाम का सदस्य इस पंचायत में नहीं है। यह पहचान पत्र बीडीओ के हस्ताक्षर से जारी हुआ है।