50 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन
By Edited By: Published: Sun, 21 Sep 2014 03:16 AM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2014 10:39 PM (IST)
जागरण संवाददाता, धनबाद : भाजपा नगर कमेटी की बैठक अमरजीत कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को गांधी नगर में हुई। इस अवसर पर मुख्य रुप से प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राज सिन्हा उपस्थिति में 50 युवा छात्र सपन कश्यप के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। राज सिन्हा ने सभी युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व में युवा ही राष्ट्र निर्माणकर्ता के रुप में अपना महत्वपूर्ण योगदान आने वाले समय में देंगे। इस अवसर पर निर्मल प्रधान, मनोज मालाकार, दिलीप सिंह, संजय कुशवाहा, आशा पांडेय, हलीम खान, विपीन सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे। वहीं सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुन्ना साव, बंटी सिंह, विशाल यादव, भोलू कुमार, संजय साव, अजीत कुमार सिंह, तरुण कुमार सहित अन्य शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें