Move to Jagran APP

जयंती, किरण, रजनी व कुमकुम बनीं सावन क्वीन

By Edited By: Published: Thu, 24 Jul 2014 04:22 AM (IST)Updated: Wed, 23 Jul 2014 09:12 PM (IST)
जयंती, किरण, रजनी व कुमकुम बनीं सावन क्वीन

संवाद सहयोगी, जामाडोबा, झरिया : जियलगोरा बीसीसीएल गेस्ट हाउस सभागार में बुधवार को नारी शक्ति समिति लोदना क्षेत्र ने सावन महोत्सव का आयोजन किया। जयंती झा लोदना क्षेत्र, किरण कुमारी बस्ताकोला क्षेत्र, रजनी सिन्हा पुटकी बलिहारी क्षेत्र, कुमकुम मुनीडीह क्षेत्र से सावन क्वीन चुनी गई।

loksabha election banner

लोदना, बस्ताकोला, मुनीडीह, पीबी एरिया की नारी शक्ति समिति के सावन उत्सव में रंगारंग कार्यक्रम की धूम रही। उद्घाटन समिति अध्यक्ष सुमना लाहिड़ी ने किया। आशा दुबे ने कविता पढ़कर सावन की महत्ता बतायी। कृष्ण स्तुति, नृत्य, फोक डांस, संथाली नृत्य, भांगड़ा जैसी प्रस्तुतियों से सभी झूम उठे। इस दौरान झूले का भी आनंद लिया गया। नीलम झा, छन्दा सरकार, सरोज झा, रेखा कुमारी, स्वाती चंद्राकर, पूनम मिश्रा, आनंतिदा चटर्जी, मंजू सिंह, सुमित्रा सिंह, ज्योतिर्मयी नायक, शिप्रा दत्ता, सुनीता माजी, स्वाति मुखोपाध्याय, हेमा मिश्रा, आशा दुबे, चंद्रावली सेनगुप्ता आदि थी। मंच संचालन मीना पांडेय, प्रतिमा, धन्यवाद स्वाती ने किया। जीएम बीसी माजी, पीके दुबे, केसी मिश्रा, एसके मुखोपाध्याय के अलावा सुनील कुमार, बीएच खान, संतोष मोदक आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.