चुनावी हलचल===अशोक ने नहीं छोड़ी पार्टी, करेंगे प्रचार : पीएन
फोटो संख्या : 12 एमटीएन 01 है।
मंडल की शिकायतें दूर करने में जुटे पार्टी नेता, शीघ्र आएगा परिणाम
-------------
संस, निरसा : धनबाद लोस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह को भरोसा है कि पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मंडल की शिकायतें शीघ्र दूर कर दी जाएंगी और वह पार्टी के लिए चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे। शनिवार को निरसा विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे पीएन सिंह ने यहां पत्रकारों से यह बात कही।
उन्होंने कहा कि अशोक मंडल ने भाजपा से इस्तीफा नहीं दिया है। कुछ शिकायतें है। उसका मिल बैठकर समाधान कर लिया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता इस प्रयास में लगे हैं। आशा है मामले का बहुत जल्द समाधान निकल जाएगा और वे जल्द भाजपा के लिए काम शुरू कर देंगे। सांसद ने तेतुलिया, रामकनाली, देवियाना, जोराडीह, कोड़ाडंगाल, घाघरा, बेनागोड़िया, गुंडवा, भागाबांध, सिजुआ, सिरपुरिया, उपचुरिया, जसपुर आदि गांवों का दौरा किया।