फर्जी बैंक अधिकारी बनकर खाते 95 हजार उड़ाया
देवघर : फर्जी बैंक अधिकारी बनकर एटीएम से राशि उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। शि
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Aug 2017 12:19 AM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 12:19 AM (IST)
देवघर : फर्जी बैंक अधिकारी बनकर एटीएम से राशि उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार को भी एक महिला के खाते से 95 हजार की अवैध निकासी कर ली गई।
साहेबगंज, बरहेट की रहने वाली आशा लता बास्की ने इसकी शिकायत नगर थाना में की गई। मामला दर्ज कर पड़ताल की जा रही है। आशा का कहना है कि वर्तमान में वह पुरंदाहा में ईदगाह मैदान के आगे दिवाकर गुप्ता के घर में रह रही हैं। पिछले दिनों किसी ने उनको बैंक मैनेजर बनकर फोन किया और आधार व एटीएम का नंबर ले लिया। शनिवार को मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके एसबीआइ के खाते से 95 हजार की निकासी हो गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें