स्टेट एथलेटिक्स मीट में देवघर के खिलाड़ियों का जलवा
देवघर : रांची में आयोजित दो दिवसीय जूनियर स्टेट एथलेटिक्स मीट में देवघर के साक्षी उपाध्याय
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Aug 2017 12:29 AM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 12:29 AM (IST)
देवघर : रांची में आयोजित दो दिवसीय जूनियर स्टेट एथलेटिक्स मीट में देवघर के साक्षी उपाध्याय को गोला फेक में स्वर्ण पदक, रामानंद ¨सह को गोला फेक में रजत एवं डिसकस में कांस्य पदक तथा शिवम कुमार को भाला फेक में रजत पदक दिया गया। देवघर को कुल 5 पदक मिला। तीनों खिलाड़ी सितंबर में कोलकाता में आयोजित ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स मीट में हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों को देवघर एथलेटिक्स संघ एवं जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा, आलोक कुमार ¨सह, राहुल कुमार, बंटी नंदन ¨सह ने बधाई दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें