ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन श्रद्धालु जख्मी
देवघर : बाबा बासुकीनाथ से जलार्पण कर वापस आने के क्रम में जरमुंडी के समीप ऑटो के दुघ
देवघर : बाबा बासुकीनाथ से जलार्पण कर वापस आने के क्रम में जरमुंडी के समीप ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से आधा दर्जन श्रद्धालु जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं गंभीर रूप से जख्मी श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना मंगलवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के दरभंगा निवासी नेपाल मंडल, रामखेलावन मंडल, नवादा निवासी शिवेन्द्र पासवान सहित अन्य बाबाधाम जलार्पण करने आए थे। पूजा अर्चना करने के उपरांत ऑटो रिजर्व कर बासुकीनाथ जलार्पण के लिए गए थे। वापसी के क्रम में ऑटो चालक तेजी गति से गाड़ी चला रहा था। मना करने पर भी चालक गाड़ी की गति को कम नहीं किया। जरमुंडी से आगे बढ़ते ही चालक का गाड़ी की गति पर नियंत्रण नहीं रहा है और ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों की हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।