Move to Jagran APP

टीम भावना से सफल होगा मिशन 2019

चितरा (देवघर) : देवघर जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक स्थानीय बहुउद्देश्यीय भवन में बुधवार को

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Aug 2017 07:49 PM (IST)Updated: Wed, 16 Aug 2017 07:49 PM (IST)
टीम भावना से सफल होगा मिशन 2019
टीम भावना से सफल होगा मिशन 2019

चितरा (देवघर) : देवघर जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक स्थानीय बहुउद्देश्यीय भवन में बुधवार को हुई। इसमें संगठन की मजबूती, मिशन 2019 के साथ-साथ सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा हुई। मौके पर श्रम मंत्री राज पलिवार ने कहा कि पार्टी के संगठनात्मक मजबूती से ही पंचायत से लेकर पूरे देश में भाजपा को समर्थन मिला है।

loksabha election banner

कहा कि संगठन के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर अपने जिले की पहचान बनाएं। आज संगठन जिस स्थिति में है, इसका सारा श्रेय पार्टी के निष्ठावान व समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को टीम भावना से काम करने को कहा। अपने विभाग के साथ-साथ रघुवर सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला।

कृषि मंत्री रणधीर ¨सह ने जिले में गुटबाजी समाप्त कर पार्टी हित में एकजुटता के साथ काम करने की नसीहत दी। उन्होंने मिशन 2019 पर चर्चा करते हुए कहा कि पूरे सूबे के संसदीय व विधानसभा क्षेत्रों में कमल फूल खिलेगा। किसानों को दी जा रही सुविधा, मत्स्य पालन, गोपालन, बकरी पालन आदि पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। हमें बूथ, पंचायत व प्रखंड स्तर के संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करनी है। युवा शक्ति का इस्तेमाल करके भारत जोड़ो अभियान को सशक्त बनाने की जरूरत है।

इस दौरान पूर्व सांसद अभय कांत प्रसाद, रीता चौरसिया, रीतलाल ¨सह, संजीव जजवाड़े, संतोष उपाध्याय, जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता, केडी चौधरी, संजय यादव, गो¨वद यादव, विनय चंद्रवंशी, राजकिशोर गुप्ता, सचिन सुल्तानियां, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद राणा आदि ने अपने विचार रखे। संचालन मनोज ने किया। मौके पर द्वारिका राय, सुकुमार मंडल, मनोज तिवारी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.