हृदयघात से महिला कांवरिया की मौत, सात जख्मी
देवघर : बाबा बैद्यनाथ को जलाभिषेक करने आई महिला श्रद्धालु की मौत शनिवार को हो गई। बताया जा
देवघर : बाबा बैद्यनाथ को जलाभिषेक करने आई महिला श्रद्धालु की मौत शनिवार को हो गई। बताया जाता है कि हृदयघात के कारण उनकी मौत हो गई।
50 वर्षीय कौशल्या देवी, नेपाल के जनकपुर की रहने वाली थी। बताया जाता है कि जलाभिषेक के लिए वह कतार में लगी थीं, तभी चक्कर आने से वह गिर गई। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
-----------
दुर्घटना में सात कांवरिया घायल
जासं, देवघर : चांदन, कटोरिया के समीप शनिवार को सड़क दुर्घटना में सात कांवरिया घायल हो गए। इनके गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें काजल देवी, महरानी देवी व रामप्रवेश शामिल हैं। सभी सहरसा के चकला के माखन टोला के रहने वाले हैं। जख्मी चार कांवरियों का इलाज स्थानीयस्तर पर हो रहा है। बताया जाता है कि सभी कांवर लेकर पैदल आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही ऑटो असंतुलित होकर पलट गई, उसकी चपेट में आने से सभी यात्री घायल हो गए।