खेल भावना विकसित करने को युवा महोत्सव
देवघर : मोराजिवाला बीएड कॉलेज में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया है जो 29 जून तक चलेगा। इसमें खेलकूद
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jun 2017 01:03 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jun 2017 01:03 AM (IST)
देवघर : मोराजिवाला बीएड कॉलेज में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया है जो 29 जून तक चलेगा। इसमें खेलकूद के साथ साथ सांस्कृतिक गतिविधियां हो रही है। 2015-17 एवं 2016-18 में अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने खेलकूद में हिस्सा लिया। कबड्डी, फुटबॉल, वालीबॉल, क्रिकेट, गोला में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर का हिस्सा लिया। व्याख्याता सचिन मिश्रा, डॉ. कुमारी सुधा रानी, विश्वनाथ दास, सुरेंद्र कुमार एवं अन्य की भूमिका रही। स्कूल प्रबंधन के मुताबिक यह आयोजन खेल भावना को विकसित करने के मकसद से किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें