गाय चोरी करने की शिकायत
देवघर : नगर थाने में गाय चोरी करने का आरोप लगाते हुए एक मामला दर्ज कराया गया है। मामला इंदिरा नगर मो
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jun 2017 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 01:01 AM (IST)
देवघर : नगर थाने में गाय चोरी करने का आरोप लगाते हुए एक मामला दर्ज कराया गया है। मामला इंदिरा नगर मोहल्ला निवासी प्रदीप कुमार राय ने दर्ज कराया है। दर्ज मामले में उसने कहा कि उनकी गाय गुम हो गई थी। बाद में पता चला कि गाय पास में रहने वाली मनोज कुमार व उनकी पत्नी ने रख ली है। इन दोनों ने गाय लौटाने की बजाय उसे संजय कुशवाहा के हाथों बेच दिया। शिकायत मिलने पर नगर थाना पुलिस ने आकर मामले की छानबीन की। लेकिन किसी भी कीमत पर संजय ने गाय लौटाने से मना कर दिया। ऐसे में गाय चोरी करने का एक मामला दर्ज किया गया है। दर्ज मामले के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें