Move to Jagran APP

सरकार-जनता के बीच सेतु बनेगा मोर्चा

देवघर : भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मोर

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 May 2017 01:00 AM (IST)Updated: Thu, 11 May 2017 01:00 AM (IST)
सरकार-जनता के बीच सेतु बनेगा मोर्चा
सरकार-जनता के बीच सेतु बनेगा मोर्चा

देवघर : भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटे ने कहा कि देश में पहली बार मोदी सरकार ने महिलाओं को सम्मान दिया है। गांव-गांव में शौचालय बनवाकर उन्होंने देश की आधी आबादी को बड़ा सम्मान दिया है।

loksabha election banner

कहा कि झारखंड में रघुवर दास की सरकार ने महिला के नाम पर जमीन-मकान निबंधन का शुल्क एक रुपया कर दिया है, इससे महिलाओं की ताकत बढ़ेगी। ऐसी कई योजनाएं है केंद्र व राज्य सरकार लगातार ला रही है जिससे मातृ शक्ति सबल बनेंगी। ऐसे में महिला मोर्चा को सरकार व जनता के बीच सेतु बनकर योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा।

विजया ने कहा कि संगठन को पूर्णकालीन सेवा देने के लिए प्रत्येक जिले से कम से कम 100 बहनें आगे आएं। वह अपने चयनित क्षेत्र के एक एक बूथ पर जाकर सरकारी योजना का लाभ दिलाने में मजबूती से काम करें। कहा कि सरकार योजनाएं ला रही है लेकिन इसका लाभ कार्यकर्ता के माध्यम से ही जनता के बीच पहुंच सकता है। केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की और कहा कि वह प्रधान सेवक की तरह काम कर रहे हैं।

मंडल स्तर पर होगी कार्यसमिति : आरती

प्रदेश अध्यक्ष आरती ¨सह ने कहा कि दो दिवसीय बैठक में कार्य के दौरान कुछ समस्याएं भी सामने आई तो एक दूसरे से प्रेरित होने का अवसर भी मिला। पहाड़ी इलाकों में भी मोर्चा की सदस्य इतनी सशक्त होकर काम कर रही है, यह उनके अनुभव से सामने आया। प्रदेश की पहली कार्यसमिति बैठक को अब आगे ले जाना है। पंचायत व मंडलस्तर पर इसी तरह कार्यसमिति की बैठक होगी। चार महीने की योजना को आकार देने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जुलाई में मंडलस्तरीय सम्मेलन होना है। जुलाई में सभी बहनें पांच-पांच पौधरोपण कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को घर-घर तक ले जाएं।

महिला मोर्चा पार्टी की रीढ़ : आशा लकड़ा

रांची मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि महिलाएं पारिवारिक संतुलन बनाकर पार्टी के प्रति समर्पित रहती हैं, यह एक बड़ी चुनौती उनके समक्ष होती है। 50 फीसद आरक्षण पंचायत चुनाव में रहने के बाद 59 फीसद महिलाएं जीतकर आयी है। बरगद की तरह मोर्चा खड़ा हो रहा है। महिला मोर्चा पार्टी की रीढ़ है, जिसे और सबल बनाने की जरूरत है।

आपके बिना पार्टी अधूरी : विधायक

विधायक नारायण दास ने कहा कि महिला प्रेरणास्त्रोत होती हैं। पूरा देश आज साथ चल रहा है। देश बदल रहा है, बदलाव की बयार बह रही है। आज आधी आबादी के बिना पार्टी अधूरी है। कुछ उदाहरण देकर उन्होंने हौसला बढ़ाया। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

प्रदेश पदाधिकारी इला पाठक ने कहा कि जनता के बीच सबसे पहले मोर्चा की सदस्य पहुंचे यह संकल्प लेना है। सांसद व विधायक से आगे जाकर अंतिम व्यक्ति को लाभ दिलाना है। कहा कि उज्ज्वला योजना का लाभ जिन माता-बहनों को नहीं मिला है उसे लाभ दिलाकर प्रधानमंत्री के सपना को साकार करना है।

इनसेट ...

डिप्टी मेयर ने थामा भाजपा का दामन

राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष नगर निगम की डिप्टी मेयर नीतू देवी ने भाजपा का दामन थामा। नीतू ने कहा कि वह रांची नगर निगम की मेयर से हमेशा कहती थी कि भाजपा में शामिल कराएं। आज वह वक्त आ गया, पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर काफी खुशी हो रही है। सबके सहयोग से बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा। मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया, डिप्टी मेयर नीतू देवी और मोर्चा की जिलाध्यक्ष विजया ¨सह ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कल्याणी देवी, रेखा विजय, अर्चना ¨सह, रेणु ¨सह, कानून एवं विधिक विभाग की संयोजक अर्पणा मिश्रा, केडी चौधरी, मुकेश पाठक, पंकज ¨सह भदोरिया, संतोष उपाध्याय के अलावा मोर्चा के बीस जिलों के अध्यक्ष एवं मंत्री उपस्थित थीं। संचालन काजल प्रधान ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री शीला हेम्ब्रम ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.