लापरवाही की आरोपी रसोइया चयन मुक्त
देवघर : उपायुक्त सह झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर के अध्यक्ष अरवा राजकमल ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बा
देवघर : उपायुक्त सह झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर के अध्यक्ष अरवा राजकमल ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय देवीपुर की रसोइया रीता दास को चयन मुक्त कर दिया गया है। इससे संबंधित पत्र निर्गत कर दिया गया है। शिक्षा परियोजना कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक रीता दास ने पत्र लेने से इन्कार कर दिया है। उन पर कार्य में लापरवाही व मनमानी का आरोप है।
चयन मुक्त से संबंधित पत्र में बताया गया है कि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी देवीपुर व मारगोमुंडा ने देवीपुर कस्तूरबा की रसोइया के बारे में जांच रिपोर्ट पेश की थी। इसके अनुसार रीता दास छात्राओं को विलंब से भोजन देती थी। भोजन मेन्यू के अनुसार नहीं होता था। उनका छात्राओं के साथ व्यवहार भी ठीक नहीं है। पूछताछ के क्रम में वह उलझ जाती है। वार्डन ने रसोइया पर मनमानी और बात-बात में अपशब्द के प्रयोग का आरोप लगाया। 16 दिसंबर 2016 को उपसमाहर्ता के औचक निरीक्षण में रीता दास उपस्थिति पंजी में उपस्थिति दर्ज कर अनुपस्थित पाई गई। 11वीं व 12वीं की छात्राओं ने रसोइया के बराबर अनुपस्थित रहने की शिकायत की। उपायुक्त ने पत्र में कहा है कि कार्य में लापरवाही व असंवेदनशीलता सत्यापित होने के कारण रीता की संविदा की समाप्ति का निर्णय लिया गया।