पासपोर्ट के लिए लगेगा ऑनलाइन नंबर
देवघर : मुख्य डाक महाध्यक्ष, झारखंड अनिल कुमार ने कहा कि पासपोर्ट सेवा केंद्र से यहां के लोगों को क
देवघर : मुख्य डाक महाध्यक्ष, झारखंड अनिल कुमार ने कहा कि पासपोर्ट सेवा केंद्र से यहां के लोगों को काफी सुविधा होगी। जैसे ही अब लोग पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन नंबर लगाएंगे। उन्हें देवघर सेंटर भी मिलेगा। सभी कागजात निर्धारित तिथि पर लाएंगे और यहीं जांच हो जाएगी। बायोमेट्रिक से आवश्यक सभी ¨प्रट लेकर पासपोर्ट उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें अब कहीं जाने की जरूरत नहीं है। जमशेदपुर व देवघर के बाद धनबाद के डाकघर में भी यह सेवा शुरू की जाएगी। प्रारंभ में यह कैंप मोड में काम करेगा। शीघ्र ही इसे पूरी तरह से चालू कर दिया जाएगा। प्रारंभ में पासपोर्ट विभाग के लोग सहयोग के लिए रहेंगे। प्रशिक्षित होने के बाद डाकघर के कर्मी ही सेवा देंगे।
डाक उप महानिदेशक अजय कुमार राय ने कहा कि पोस्टल विभाग अपनी सेवाओं का विस्तार कर रहा है। एक ही छत के नीचे लोगों को कई तरह की सेवा मिले इस दिशा में विभाग अग्रसर है। 20 हजार ग्रामीण डाकघरों में माइक्रो एटीएम की सुविधा दी जा रही है। आने वाले दिनों में 1.30 लाख ग्रामीण डाकघर में यह सुविधा होगी, इसमें किसी भी बैंक का एटीएम कार्ड उपयोग में लाया जा सकता है।
सर्वोत्तम सेवा के लिए प्रशासन तत्पर
उपायुक्त अरवा राजकमल ने कहा कि एयरपोर्ट व एम्स के लिए काम शुरू है। ऐसे में पासपोर्ट सेवा जरूरी था, जो पूरा हो गया। आज जनता के सर्वोत्तम सेवा के लिए जिला प्रशासन तत्पर है। पुलिस अधीक्षक ए विजयालक्ष्मी ने कहा कि पासपोर्ट से पुलिस विभाग का गहरा संबंध है। पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी होता है। प्रावधान के अनुरूप पुलिस प्रशासन 21 दिनों के अंदर वेरिफिकेशन का काम कर रही है। क्षेत्रीय पासपोर्ट पदाधिकारी सनातन कहा कि भारत सरकार की सोच है कि पासपोर्ट सेवा सबके घर तक पहुंच जाए। इसी के तहत डाकघरों में यह सेवा शुरू की जा रही है। इस मौके पर दो लोगों को इसका प्रमाण पत्र दिया गया कि पासपोर्ट बनने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। शीघ्र ही उन्हें मिल जाएगा।