चली ट्रेन से कूदी महिला, पैर कटा
देवघर : करमाटांड़ के पास शनिवार को ट्रेन से गिरकर सहनीडीह गदली पहाड़ी निवासी 45 वर्षीय महिला सोनामनी म
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 08:31 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 08:31 PM (IST)
देवघर : करमाटांड़ के पास शनिवार को ट्रेन से गिरकर सहनीडीह गदली पहाड़ी निवासी 45 वर्षीय महिला सोनामनी मुर्मू जख्मी हो गई। महिला कपड़ा खरीदने के लिए मिहिजाम गई थी। घर लौटने के दौरान वह किसी सुपरफास्ट ट्रेन पर सवार हुई। मगर करमाटांड़ के पास ट्रेन नहीं रुकी तो वह चलती ट्रेन से कूद गई। हादसे में उसका एक पैर कट गया। आरपीएफ की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें