रेल कर्मियों की सुविधा पर सरकार गंभीर नहीं
मधुपुर (देवघर) : लालबहादुर इंस्टीच्यूट सभागार में बुधवार को पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस यूनियन मधुपुर
मधुपुर (देवघर) : लालबहादुर इंस्टीच्यूट सभागार में बुधवार को पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस यूनियन मधुपुर शाखा के वार्षिक सेमिनार का उद्घाटन एनएफआर के क्षेत्रीय सचिव पीएल मित्रा, सहायक महासचिव सुनील दत्ता व पर्यवेक्षक सपन कुमार दत्ता ने किया। यूनियन ने संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया।
मौके पर क्षेत्रीय सचिव श्री मित्रा ने कहा कि वर्तमान में रेल कर्मियों से अधिक काम लिया जाता है। केंद्र सरकार रेल कर्मियों की सुविधा की हमेशा अनदेखी करती रही है। ड्यूटी के दौरान कर्मियो को कोई सुरक्षा नहीं दी जाती है। क्वार्टर की सुविधा भी नहीं मिलती है। कहा कि रेल कर्मचारियों को अपने सम्मान के लिए एकजुट होना होगा।
इस मौके पर मधुपुर शाखा का चुनाव हुआ। सर्वसम्मति से भोला राम को शाखा अध्यक्ष तथा एसके चटर्जी को सचिव चुना गया। कार्यकारी अध्यक्ष गौतम प्रसाद, उपाध्यक्ष बाल्मिकी मंडल, सीआइटी एमके भगत एवं एच बारा को बनाया गया। सहायक सचिव गार्ड अनिल कुमार देव, राजेश कुमार स्टेशन मास्टर, आयोजन सचिव सरोज कुमार मिश्रा, भोला महतो व हलधर को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
सेमिनार में विद्यासागर, जामताड़ा, चितरंजन, जसीडीह, सीतारामपुर, बराकर, वैद्यनाथधाम, गिरिडीह आदि के रेलकर्मियों ने अपनी समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखा। सेमिनार में सैकड़ों महिला-पुरुष रेल कर्मचारी मौजूद थे।