महिला की संदिग्ध हालत में मौत
देवघर : देवीपुर थाना क्षेत्र के पीपराटोल निवासी महिला खुशबू बीबी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। 18 व
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Mar 2017 05:25 PM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 05:25 PM (IST)
देवघर : देवीपुर थाना क्षेत्र के पीपराटोल निवासी महिला खुशबू बीबी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। 18 वर्षीय खुशबू को मंगलवार रात गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। डाक्टरों ने पुलिस को जानकारी दी थी कि महिला ने जहर खा लिया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी बुधवार को मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने कहा कि खुशबू की तबीयत बहुत खराब हो गई थी। शरीर से अधिक रक्त निकलने के कारण उसकी मौत हुई है। महिला का पोस्टमार्टम किया गया है। पुलिस को मौत के कारण का पता करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें