फोटोग्राफी एक्सपो में मिलेगी तकनीकी जानकारी
देवघर : झारखंड राज्य फोटोग्राफर एसोसिएशन सेंट्रल की ओर से फोटोग्राफी संबंधित राज्य में पहला एक्सपो क
देवघर : झारखंड राज्य फोटोग्राफर एसोसिएशन सेंट्रल की ओर से फोटोग्राफी संबंधित राज्य में पहला एक्सपो का आयोजन 8 से 10 अप्रैल को रांची स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम खेलगांव में होने जा रहा है। मंगलवार को स्थानीय होटल के सभागार में पोस्टर की लां¨चग हुई।
मौके पर अधिकारियों ने बताया कि इस एक्सपो में देश के लगभग 100 कंपनियों द्वारा स्टॉल लगाया जाएगा। साथ ही कई कंपनियों द्वारा कैमरा का फ्री सर्विस कैम्प भी लगाया जाएगा। इसमें झारखंड के अलावा उड़ीसा, बिहार, बंगाल, मध्यप्रदेश के फोटोग्राफर शामिल होकर नई तकनीक व नए उपकरणों की जानकारी प्राप्त करेंगे।
मौके पर एक्सपो के अध्यक्ष बापी घोषाल, रतन डे, देवघर फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष बैद्यनाथ वर्मा, उपाध्यक्ष आनंद मोहन, सचिव रंजन मंडल सह सचिव नकुल खवाड़े, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष चंद्रकिशोर पोद्दार सहित अन्य उपस्थित थे।