शिवगंगा तालाब में रंगीन मछली देखने उमड़ी भीड़
देवघर : मंगलवार को शिवगंगा तालाब में अलग प्रजाति की मछली देखी गई। इसे लेकर यहां लोगों में कौतुहल बना
By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Mar 2017 08:36 PM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2017 08:36 PM (IST)
देवघर : मंगलवार को शिवगंगा तालाब में अलग प्रजाति की मछली देखी गई। इसे लेकर यहां लोगों में कौतुहल बना रहा। सुबह से ही इस मछली को देखने के बाद तरह-तरह के कयास लगा रहे थे। मछली को पानी के किनारे तैरते देख रहे लोगों में जिज्ञासा इतनी बढ़ गई की मछली को पानी से बाहर कर तट के किनारे रख दिया। बात आग की तरह फैल गई देखते ही देखते लोगों की भीड़ मछली को देखने के लिए जुट गई। कुछ देर के बाद मछली को पुन: पानी में छोड़ दिया गया। इससे पहले शिवगंगा में इस प्रजाति की मछली नहीं देखी गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें