सभी पंचायतों में होगा जनता दरबार
करौं (देवघर) : जनहित को देखते हुए शिकायत व समस्याओं के त्वरित निष्पादन एवं विकास कार्यों को गति प्रद
करौं (देवघर) : जनहित को देखते हुए शिकायत व समस्याओं के त्वरित निष्पादन एवं विकास कार्यों को गति प्रदान काने के लिए प्रखंड के सभी पंचायतों में 23 फरवरी से छह अप्रैल तक जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। बीडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि जनता दरबार प्रत्येक पंचायत मुख्यालय में की जाएगी। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वार्ड सदस्य, मुखिया, उपमुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य एवं आम लोगों से जनता दरबार में उपस्थित रहकर कार्यवाही में सहयोग की अपील की है।
पंचायत का नाम जनता दरबार की तिथि
नागादरी 23 फरवरी
बारा 25 फरवरी
रानीडीह 27 फरवरी
बदिया 2 मार्च
बघनाडीह 6 मार्च
¨डडाकोली 9 मार्च
टेकरा 13 मार्च
बिरनगढि़या 16 मार्च
पाथरौल 20 मार्च
गंजेबारी 23 मार्च
कसैया 27 मार्च
करौं 31 मार्च
सिरसा 3 अप्रैल
सालतर 6 अप्रैल