हादसे में युवक घायल
देवघर : नगर थाना क्षेत्र के बिलासी मोहल्ले में वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो ग
By Edited By: Published: Wed, 15 Feb 2017 06:23 PM (IST)Updated: Wed, 15 Feb 2017 06:23 PM (IST)
देवघर : नगर थाना क्षेत्र के बिलासी मोहल्ले में वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सोनू कुमार मंडल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह मूल रूप से सीमावर्ती बिहार के कटोरिया का रहने वाला है। यहां वह रामपुर में किराए के मकान में रहता है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह मोटरसाइकिल से जा रहा था इस दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद गाड़ी का चालक मौके से भाग निकला। घटना की पुलिस छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें