महिला का मिला शव
सारवां : सारवां पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के घाटघर से मधुपुर जाने वाले सड़क किनारे बाघापाथर मौ
सारवां : सारवां पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के घाटघर से मधुपुर जाने वाले सड़क किनारे बाघापाथर मौजा स्थित कोयवापहाड़ी से एक 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि शव को ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया पता चला रहा है कि महिला के साथ एक से अधिक अपराधियों ने दुष्कर्म कर शव छिपाने की नीयत से चेहरे को जला दिया है। जिससे महिला की पहचान नहीं हो पा रही है। बताया कि महिला का हाथ पीछे की ओर बंधा था एवं उसके गले की लॉकेट के अलावा कंगन व कपड़ा घटनास्थल से बरामद किया गया। सूचना मिलते ही सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ¨सह, एएसआइ आरराम, ब्रह्मेश्वर पाठक, बीएन ¨सह सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।