श्रावणी मेला की तैयारी में जुड़ा नगर निगम
देवघर : नगर निगम ने श्रावणी मेला की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को नगर आयुक्त संजय कुमार ¨सह की अध्
देवघर : नगर निगम ने श्रावणी मेला की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को नगर आयुक्त संजय कुमार ¨सह की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से मंदिर के आसपास क्या काम किया जाना है इसपर विचार किया गया और योजना बनाकर प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान सफाई व्यवस्था पर विशेष फोकस किया गया। जगह-जगह कूड़ादान लगाने की बात कही गई। वहीं नालों की साफ-सफाई करने की जोर देने को कहा गया। मंदिर के ¨सह दरवाजा के पास रास्ते की मरम्मत करने की बात कही गई। बताया गया कि 21 जनवरी को मुख्य सचिव को प्राक्कलन तैयार करके जानकारी देनी है। ऐसे में समय पर काम किया जाना चाहिए। बैठक में कार्यपालक अभियंता इंद्रेश शुक्ला, कनीय अभियंता मुकुल कुमार, वैदेही शरण, अजय कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।