पांच दिनों से ¨लक नहीं, खाताधारी परेशान
पालोजोरी (देवघर) : मुख्य बाजार स्थित देवघर-जामताड़ा केंद्रीय सहकारिता बैंक में पिछले 5 दिनों से लिंक
पालोजोरी (देवघर) : मुख्य बाजार स्थित देवघर-जामताड़ा केंद्रीय सहकारिता बैंक में पिछले 5 दिनों से लिंक फेल रहने के कारण ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। लिक फेल रहने से खाताधारियों की जमा व निकासी भी नहीं हो पा रही है। उपभोक्ताओं ने बताया कि पांच दिनों से जमा व निकासी के लिए बैंक का चक्कर काट रहे हैं, मगर ¨लक फेल रहने से उन्हें बैरंग ही घर लौटना पड़ रहा है। कई खाताधारी ¨लक आने के इंतजार में सुबह से शाम तक बैंक में बैठे नजर आ रहे हैं। इस बाबत शाखा के रोकड़ पाल महेश कुमार ठाकुर ने बताया कि शाखा में बीएसएनएल व एयरटेल की छतरी लगाई गई है, लेकिन पांच दिन से बीएसएनएल ठीक ढंग से काम नहीं कर रहा है। वहीं एयरटेल का भी नेटवर्क नहीं है। इस कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने बताया कि बैंक में नगदी जमा ली जा रही है। इसके लिए प्रतिदिन यहां के सहायक कर्मी सारठ शाखा जाकर पालोजोरी शाखा का खाता अपटडे करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शाखा में हो रही समस्याओं की सारी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी गई है। जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।