बच्चों को दी गई डिजिटल इंडिया की जानकारी
मोहनपुर (देवघर) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल भारत का सपना पूरा होता दिख रहा है। शुक्रवार क
मोहनपुर (देवघर) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल भारत का सपना पूरा होता दिख रहा है। शुक्रवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय रिखिया में जागरूकता रथ द्वारा बच्चों को इससे होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डिजिटल इंडिया के स्वरूप के बारे में भी बताया गया। बताया कि डिजिटल इंडिया योजना में ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत के प्रज्ञा केंद्र में सारी सुविधा प्राप्त होगी। इसमें डिजिटल लॉकर, सभी तरह के प्रमाण पत्र सहित 156 तरह की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। केंद्र में लोग कंप्यूटर व मोबाइल चलाना सीखेंगे। कहा कि प्रधानमंत्री का सपना भारत को पेपरलेस व कैशलेस बनाना है। जब तक इस तकनीक की जानकारी लोगों को नहीं होगी तब तक यह मिशन सफल नहीं होगा। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक परागी राम तिवारी, दिलीप ¨सह, मंगलानंद झा, आशीष गुप्ता, गंगाधर मंडल, ¨रकी कुमारी उपस्थित थे।