26 को देवघर आएंगे राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी
देवघर : भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने सांसद निशिकांत दुबे के आमंत्रण पर देवघर एवं विक्रमशिला व
देवघर : भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने सांसद निशिकांत दुबे के आमंत्रण पर देवघर एवं विक्रमशिला विश्वविद्यालय आने की सहमति दे दी है। महामहिम के निजी सचिव रजनीश ने सांसद को पत्र लिखकर कार्यक्रम की जानकारी दी है। सांसद ने कहा कि राष्ट्रपति को झारखंड एवं बिहार आने का आग्रह किया था, जिसे स्वीकार करते हुए आने की स्वीकृति दे दी है। 26 नवंबर को दोपहर 12 बजे बाबा मंदिर जाएंगे। पूजा-अर्चना करने के बाद 52 किलोमीटर सोलर स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ करेंगे। 27 नवंबर को भागलपुर जिला के कहलगांव स्थित विक्रमशिला विवि देखने जाएंगे। यहां से बौंसी स्थित गुरु श्यामाचरण लाहिरी पीठ गुरुधाम जाने का कार्यक्रम है। निजी सचिव ने सांसद को लिखे पत्र में इस बात का जिक्र किया है कि दोनों राज्य के आला अधिकारियों को महामहिम के कार्यक्रम से अवगत करा दिया गया है। जानकारी हो कि देवघर में राष्ट्रपति की यह दूसरी यात्रा है। 25 नवंबर को वह रांची आएंगे। 26 को रात्रि विश्राम देवघर परिसदन में होगा। यहां से भागलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।