आरोपी की तलाश में पहुंची बिहार पुलिस
देवघर : एक आरोपी की तलाश में बिहार के जमुई जिला की पुलिस टीम बुधवार को देवघर पहुंची। यहां नगर थाना प
By Edited By: Published: Wed, 26 Oct 2016 06:10 PM (IST)Updated: Wed, 26 Oct 2016 06:10 PM (IST)
देवघर : एक आरोपी की तलाश में बिहार के जमुई जिला की पुलिस टीम बुधवार को देवघर पहुंची। यहां नगर थाना पुलिस से सहयोग मांगा गया। बिहार पुलिस को नगर थाना क्षेत्र के हनुमान टिकरी मोहल्ला निवासी बंटी कुमार राउत की तलाश है। उसके खिलाफ जालसाजी का आरोप है। आरोप है कि उसने जालसाजी कर एक व्यक्ति के खाते से अवैध तरीके से पैसे की निकासी कर ली थी। जमुई में उसके खिलाफ मामला दर्ज था। उसे पकड़ने के लिए वहां से एसआइ ओमप्रकाश आए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें