छात्राओं को मिली अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी
करौं (देवघर) : प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गाधी आवासीय विद्यालय में बुधवार को बीडीओ अखिलेश कुमार
करौं (देवघर) : प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गाधी आवासीय विद्यालय में बुधवार को बीडीओ अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में कार्यशाला लगी। इसरो के वैज्ञानिक अमरदीप कुमार ने छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं को अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्र, रॉकेट, मंगलयान आदि के बारे में बताया। छात्राओं को प्रेरित करने के उद्देश्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं को बताया गया कि वह वैज्ञानिक कैसे बन सकती हैं। छात्राओं ने कई तरह के सवाल किए, जिसका जवाब वैज्ञानिक ने दिया।
पथरौल निवासी वैज्ञानिक अमरदीप ने बच्चों को अपनी सक्सेस स्टोरी सुनाई। मौके पर बीडीओ ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से छात्राओं को प्रेरणा मिलती है। मौके पर बीईईओ देवेंद्र राय, वार्डन चैताली नंदन, शिक्षिका उज्ज्वला कुमारी, मंदाकिनी हेम्ब्रम, लेखापाल सरोज कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।