संगठन को मजबूत बनाएगी परामर्श समिति
मधुपुर (देवघर) : शहर के पंचमंदिर रोड स्थित अमर कैलाश मंदिर प्रांगण में रविवार को ब्राह्मण समाज संघ क
मधुपुर (देवघर) : शहर के पंचमंदिर रोड स्थित अमर कैलाश मंदिर प्रांगण में रविवार को ब्राह्मण समाज संघ की अहम बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता संघ अध्यक्ष सुदामा पांडेय ने की।
बैठक में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के सुदूर गांवों से आए ब्राह्मणों ने संघ को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। साथ ही लोगों ने गांव की समस्याओं से अवगत कराया। संगठन को मजबूत करने के लिए एक विद्वत परिषद परामर्श समिति का गठन किया गया। इसमें मुख्य रूप से ब्रज नारायण झा, नरेंद्र पाठक, बलदेव पांडेय, नंद कुमार झा व नवीनचंद्र पाठक को चुना गया। संघ की अगली बैठक 27 नवंबर को होगी।
मौके पर मुरलीधर पाण्डेय, कौशलेश मिश्रा, शैलेश पाठक, संजय पाठक, अजय मिश्रा, पुष्पकांत चौधरी, अरविंद पाण्डेय, वार्ड पार्षद रवींद्र पाठक, अरुण पाठक, भुवनेश्वर पाण्डेय, अजय पाण्डेय सहित दर्जनों ब्राह्मण उपस्थित थे।