सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल
देवघर : अलग-अलग सड़क हादसे में रविवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को इल
By Edited By: Published: Sun, 23 Oct 2016 06:49 PM (IST)Updated: Sun, 23 Oct 2016 06:49 PM (IST)
देवघर : अलग-अलग सड़क हादसे में रविवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गाड़ी की चपेट में आकर एक अज्ञात 80 वर्षीय वृद्ध घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इधर एक अन्य दुर्घटना में जसीडीह थाना क्षेत्र के चांदडीह गांव निवासी मोती कुमार पंडित व रंजीत पंडित घायल हो गए। क अन्य हादसे में मधु शर्मा घायल हो गए। घटनाओं की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें